बाजार में आपको 15 दिन में अंग्रेजी सीखाने वाले ढेरों लोग मिल जाएंगे। जो दावा करते हैं कि वह आपको कुछ ही दिनों में अंग्रेजी भाषा में एक्सपर्ट बना देंगे साथ ही ऐसी किताबें भी आपको बाजार में मिल जाएंगे जो आपको कुछ ही हफ्तों में अंग्रेजी सीखाने का दावा करती हैं। स्पोकन कोर्स से लेकर पता नहीं क्या-क्या बाजार में अंग्रेजी सीखने के लिए उपलब्ध हो रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सच में 15 दिन में या कुछ हफ्तों में अंग्रेजी सीखी जा सकती है और यदि नहीं तो वह कौन सा तरीका है जो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो आपको अंग्रेजी सीखने में समझने में मदद कर सके। और अगर ऐसा है कि आप 15 दिन में या कुछ हफ्तों में अंग्रेजी सीख सकते हैं तो फिर अंग्रेजी को लेकर इतना डर क्यों है?

तो सच तो यह है की यह 15 दिन और कुछ ही हफ्तों में अगेजी सीखाने वाले दावे झूठे है। आप केवल 15 दिन या कुछ हफ्तों में अंग्रेजी भाषा के बारे में जान सकते हैं उसे समझना लिखना या बोलना नहीं सीख सकते। और यह जितने भी दावे किए जाते हैं कि वह आपको इतने दिनों में या कुछ हफ्तों में महीना में आपको अंग्रेजी बोलना सिखा देंगे, लिखना सिखा देंगे तो वह एक तरह से आपके साथ धोखा कर रहे हैं क्योंकि इन संस्थाओं को केवल पैसे से मतलब होता है उन्हें कोई मतलब नहीं होता कि वहां से आप क्या सिखते हैं वह आपको कुछ अंग्रेजी के ऐसे वाक्य बता देते हैं जो आप दैनिक जीवन में उपयोग में ले सकते हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं।
यह भी पढ़ें |अमेरिका का 'जैसे को तैसा' टैरिफ लागू: भारत पर 26% शुल्क, चीन को झटका 104% टैरिफ से - जानिए पूरा असर"
क्या अंग्रेजी भाषा कठिन है?
अंग्रेजी बहुत कठिन है यह वाक्य आपके मन में इस तरह से बैठा दिया जाता है कि यह आपके लिए एक डर बन जाता है जबकि सच्चाई इससे कोसों दूर है जैसा हम या आप लोग समझते हैं की अंग्रेजी भाषा बहुत कठिन है यह उतनी कठिन नहीं है। हां, शुरुआती दौर में यह आपके लिए कठिन हो सकती है लेकिन तो भी इस कठिन कहना सरासर गलत है, क्योंकि ऐसे तो शुरुआत में आपके लिए हर भाषा कठिन थी फिर चाहे वह हिंदी ही क्यों ना हो या आपकी अपनी मातृभाषा ही क्यों ना हो शुरुआत में सभी भाषाएं कठिन ही होती लेकिन जैसे-जैसे आप उन्हें और अध्ययन कर कर समझ कर पढ़ते हैं तो वह चीज आपके लिए आसान होती जाती है ठीक है सही अंग्रेजी भाषा के लिए भी है।
तो अंग्रेजी भाषा कठिन है यह आप दिमाग से निकाल दीजिए क्योंकि यह बिल्कुल भी कठिन नहीं है बस थोड़ी से समर्पण के साथ आप इस भाषा में अच्छा कर सकते हैं जिस तरह से आपने हिंदी या अपनी मातृभाषा में किया था। अंग्रेजी सीखने के लिए यह पहला कदम है जिसमें आपको अपनी डर को अपने मन से निकाल देना है, की अंग्रेजी भाषा कठिन है फिर चाहे वह आपकी समझ में ना आती हो ना ही आपको बोलना आता हो ना ही आपको लिखना और ना ही समझना फिर भी आपको इस डर को अपने मन से निकाल देना है की अंग्रेजी भाषा कठिन है।
अंग्रेजी भाषा सीखाने के नाम पर होने वाले धोखो से बचे।
कुछ हफ्तों में या महीना में अंग्रेजी सीखने का दावा करने वाले संस्थान और कुछ ऐसे सेंटर्स आपको अपने शहर में जरूर मिल जाएंगे जो दावा करते हैं कि वह इतने इतने दिनों में आपको अंग्रेजी में परफेक्ट बना देंगे। ऐसे संस्थान आपसे कुछ पैसा लेते हैं साथ में आपका कीमती समय भी लेते हैं, मैं ऐसा नहीं कहता कि सभी संस्थाओं में अंग्रेजी नहीं सिखाई जाती है कुछ एक संस्थान है जो सचमुच आपको अंग्रेजी सीखने हैं लेकिन अधिकतर ऐसे संस्थान है जो आपसे पैसा ले लेते हैं और आपको कुछ दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले वाक्य सिखा देते हैं जिससे आपको लगता है कि आपने अंग्रेजी सीख ली है जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है तो ऐसे अंग्रेजी भाषा सीखने वाले संस्थाओं से बचे। क्योंकि यह संस्थान आपकी कीमती समय को खा रहे हैं जो कीमती समय आप सचमुच अंग्रेजी सीखने को दे सकते थे वह अपने यूं ही गवा दिया।
अंग्रेजी सीखने का सही तरीका क्या है?
तो चलिए अब हम उस तरीके के बारे में जानते हैं जिसे फॉलो करके आप लोग अंग्रेजी सीख सकते हैं, यह एक बेहतर तरीका है जिससे आप अंग्रेजी सीख सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी संस्थान में जाने की जरूरत नहीं है।
हमने अंग्रेजी के इस तरीके को तीन भागों में बांटा है। और इसे RSW नाम दिया है।
इस तरीके में आपको तीन तरीके से काम करना होता है पहले रीडिंग यानी पढ़ना दूसरा स्पीकिंग यानी बोलना और तीसरा राइटिंग यानी लिखना। इसीलिए हमने इसे RSW नाम दिया है।
अब इस तरीके के इन तीनों बिंदुओं को संक्षिप्त में जान लेते हैं और यह कैसे आपकी अंग्रेजी सीखने में मदद करेंगे इस बारे में भी संक्षिप्त में और सरल भाषा में समझ लेते हैं तो इसके लिए हम सबसे पहले बिंदु पर गौर करते हैं
1. Reading
आपको अंग्रेजी सीखने की शुरुआत इसी बिंदु से करनी है। जिसमें आपको अंग्रेजी से संबंधित फिर चाहे वह न्यूज़ पेपर हो या कोई नोवल या कोई भी अंग्रेजी की किताब हो उसे पढ़ना है जी हां सिर्फ पढ़ना है। वह आपको समझ में आ रही है या नहीं या आप ठीक से स्पेलिंग का उच्चारण कर पा रहे हैं या नहीं इन सभी चीजों को एक और रखकर आपको केवल पढ़ना है। गलत सही जैसा भी आपसे पढ़ा जा रहा है आपको केवल पढ़ना है,
अगर आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देखते हैं तो वह भी आपको अंग्रेजी में ही देखना है उसे सुनना है अगर आप किसी चीज के बारे में गूगल से जानकारी ले रहे हैं तो आपको वह भी अंग्रेजी में ही लेनी है फिर चाहे वह आपको समझ में आए या नहीं लेकिन आपको अंग्रेजी ही पढ़ना है। आप यूट्यूब पर या आप प्रतिदिन न्यूजपेपर पढ़ सकते हैं और इसके अलावा आप क्रिकेट मैच की अंग्रेजी कंट्री को सुन सकते हैं जैसे भी आपको सहूलियत लगे आपको उस तरह से अंग्रेजी भाषा को अपने दैनिक जीवन में लेकर आना है उसे पढ़ना है सुनना है। रीडिंग वाले बिंदु पर आपको दो चीजों पर गौर करना है पहले पढ़ना और दूसरा सुना जितना हो सकता है आपको अंग्रेजी की एक तरह से रीडिंग लगानी है मतलब उसे पढ़ना है दूसरा जितना हो सकता है आपको अंग्रेजी भाषा को सुनना है।
2. Speaking
दूसरा बिंदु आता है बोलना, इसमें आपको किसी भी विषय पर जो भी आपके दिमाग में आ रहा है उस पर अंग्रेजी में बोलना है इसे आप शीशे के सामने खड़े होकर भी बोल सकते हैं या खुद से बातें करते हुए भी बोल सकते हैं कोई भी विषय जो आपके दिमाग में उस समय आ रहा हो। जैसे भी वाक्य आप बोल पा रहे हो। चाहे, वह सही हो या गलत बस आपको बोलना है।
इसके लिए आप किसी भी चीज का सहार ले सकते है जैसे उदाहरण के तौर पर आज आपने अंग्रेजी के न्यूज़ पेपर से कुछ पढ़ा, और आप उस पर अपना ओपिनियन देना चाहते है तो उसे एक विषय लेकर आप अपनी टूटी फूटी अंग्रेजी में बोल सकते है। लेकिन आपको बोलना है।
आपको अच्छी तरह से एक और दो, दोनो पर काम करना है। तीसरा बिन्दु इन दोनो में अच्छी पकड़ हो जाने के बाद आऐगा।सबसे पहले आपको इन दोनो बिन्दु जिनकी हमने ऊपर बात की है पर महारत हासिल करनी है।
RSW मेथड मे ध्यान रखने योग्य क्या है?
RSW मेथड का पहला नियम ही यह है की इसका अभ्यास आपको प्रतिदिन करना है। जैसे जैसे आप इसका इस्तेमाल करते जाएंगे आपको अन्तर बहुत जल्द ही पता लग जाएगा। इसलिए आपको इस मेथड को प्रतिदिन फोलो करना है, एक भी दिन R और S को मिस नही करना है।
RSW मेथड के साथ और क्या करें?
देखिए यू तो RSW मेथड कुछ और नही मांगता लेकिन फिर भी आपको हर उस स्पेलिंग जिसका आपको अर्थ नही पता है एक नोटबुक में नोट करना है। साथ ही हर दिन की नोट की गई स्पेलिंग को रिवाइज करना है, इसके साथ आपको केवल ग्रामर पर थोडा सा ध्यान देना है। बस कुछ ही दिनों में आपको इसका परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा, आप पाएंगे की आपको अंग्रेजी समझ आ रही है, साथ ही आप बोल भी पा रहे है। वाक्य भी सही बना पा रहे है।
निष्कर्ष
अंग्रेजी कोई कठिन नही है, बस आप सभी में यह भ्रम फैला दिया गया है की यह बहुत कठिन है। कुछ प्रयास करने पर आप अंग्रेजी सीख सकते है। बिना किसी संस्था या सेंटर पर जाए। इसके लिए हमने RSW मेथड बनाया है जो की बहुत उपयोगी है। जिसका उपयोग करके हमारे साथ साथ हजारो की संख्या में लोगो ने अंग्रेजी सीखी है। तो उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको इस लेख से कुछ सीखने को मिला है तो हमे ज़रूर बताए साथ ही आगे भी शेयर करे।
यह भी पढ़े