2 अप्रैल 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और अन्य देशों के द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च टैरिफ के बारे में बात की, और भारत पर 26% "छुट के बाद पारस्परिक टैरिफ की घोषणा की, और मोदी को अच्छा दोस्त भी बताया लेकिन टैरिफ के मामले में आप हमसे कुछ खास लगाव नही रखते, वे हम पर 52% टेरिफ लगाते है। आपको यह देखना चाहिए की हमने आप पर सालो तक यहाँ तक ही दशकों से आप पर कुछ भी नही चार्ज लगाया है, भारत को लेकर ट्रम्प ने कहा।
"अमेरिका का 'जैसे को तैसा' टैरिफ: भारत समेत 60 देशों पर असर, 9 अप्रैल से नया नियम लागू!" |
अमेरिका के जैसे को तैसा टैरिफ भारत समेत 60 देशों पर प्रभाव डालेगा, जिसका असर भारत के साथ साथ अन्य देशों के लिए भी गहरा होने वाला है, तो चलिए जानते है, भारत को कितना असर होगा? साथ ही ट्रम्प ने और क्या कहा टैरिफ के बारे में?
यह मुक्ति दिवस है? ट्रम्प ने कहा
2 अप्रैल, 2025 को मुक्ति दिवस की संधि देते हुए, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा" हमे इस क्षण का लम्बे समय से इन्तजार था, और इसे लम्बे समय तक याद भी किया जाएगा, जिस दिन से अमेरिका ने अपने उद्योगों को पुनर्जिवीत किया। अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया, हम इसे समृद्ध और अच्छा बनाने जा रहे है। यह बयान उन्होंने वाइट हाऊस के रोज गार्डन से अमेरिकी वस्तुओं पर उच्च शुल्क लगाने वाले देशों पर बारीकी से और पारस्परिक टैरिफ की घोषणा करते हुए दिया।
ट्रम्प के टैरिफ में भारत की स्थिति
भारत अमेरिका पर 52% टेरिफ लगाता है, जब कोई भी सामान अमेरिका से भारत आता है तो उस पर 52% टैरिफ लगता है। और इसके विपरीत अमेरिका ने अब 26% टैरिफ भारत पर लगाया है। देखिए ट्रम्प ने जैसे को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है, जो 9 अप्रैल से लागू हो जाएगा। जिससे अधिकतर देशों में टेंशन का माहौल है। वही अगर भारत की स्थिति की बात करे, तो भारत पर अमेरिका ने 26% टैरिफ लगाया है जो की अन्य देशों पर लगाए टैरिफ के मुकाबले कम है। ट्रम्प ने मोदी को अपना दोस्त बताते हुए भारत पर 50% की छूट के बाद 26% टैरिफ की घोषणा की।उन्होंने कहा की भारत बेसक हमारा दोस्त है, लेकिन टैरिफ के मामले में वह कुछ अलग मिजाज रखता है। लेकिन फिर भी हमने भारत के लिए छूट रखी है।
अगर गहराई से देखा जाए तो अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाया गया टैरिफ 36 देशों के मुकाबले भारत पर कम है। जो भारत की स्थिति को मजबूत बनाता है की इस ट्रेंड वाॅर में भारत एक मजबूत स्थिति मे है। लेकिन तो भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। साथ ही एक रिपोर्ट आई है जो कहती है की अमेरिका के नए टैरिफ के कारण भारत को उतरी अमेरिका पर होने वाले निर्यात पर 3 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है।
भारत के पडौसी देशों पर अमेरिका ने कितना टैरिफ लगाया?
भारत पर अपने पडौसी देशों पर अमेरिका द्वारा लगाया गया टैरिफ से सबसे कम है। चीन पर अमेरिका ने 34% टैरिफ लगाया है, पाकिस्तान पर 29% टेरिफ और श्रीलंका पर 44%, बांग्लादेश पर 37% टैरिफ अमेरिका ने लगाया है। वही इन सबसे कम भारत पर केवल 26% टैरिफ अमेरिका की और से लगाया गया है।
क्या टैरिफ के बाद भारत में महंगाई बढ़गी?
अमेरिका के भारत पर टैरिफ लगाने से देश में महंगाई बढ़ने की संभावना बहुत कम है। भारत पर लगा अमेरिका का टैरिफ अन्य 36 देशों के मुकाबले कम है। जिस से यह उम्मीद की जा सकती है की भारत में बनी वस्तुओ का रूझान अमेरिकी बाजार में बढने में मदद मिलेगी। वही अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को बताने को लेकर एक्सपर्ट कहते हैं कि अभी इस मामले पर बात करना जल्दबाजी होगी। साथी कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका परिणाम मिला-जुला रह सकता है।
चीन पर लगा 104% टैरिफ क्या है इसका सच?
ट्रंप ने सोमवार को चीन पर अतिरिक्त 50% टैरिफ लगाने की धमकी दे डाली पहले ही विश्व भर में ट्रंप के रिसिप्रोकल टैरिफ को लेकर सनसनी मची हुई है विभिन्न देशों के शेयर बाजार में भारी गिरावट और आर्थिक संकट मंडरा रहा है। पॉलिसी बीच अब ट्रंप ने चीन पर 104% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है जिसे लेकर ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ऐसा फेयर ट्रेड के लिए किया गया है। चीन पर यह टैरिफ 8 अप्रैल यानी मंगलवार से लागू हो जाएगा।
निष्कर्ष
ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 को दुनिया भर के देशों के लिए रिसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की इसके बाद बहुत से देश में हड़कंप सा मच गया शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली भारत पर ट्रंप ने रिसिप्रोकल के सहारे 26% टैरिफ की घोषणा की जो की अन्य भारतीय पड़ोसि देशो के साथ-साथ 36 देश से कम है साथ ही 8 अप्रैल से ट्रंप ने चीन के लिए 104% टैरिफ जो की सबसे अधिक है की घोषणा की है ट्रंप के टैरिफ से दुनिया भर के देशों में मंदी और आर्थिक दृष्टिकोण से होने वाले नुकसान को लेकर टेंशन है