Jio ने क्रिकेट फैंस को दिया बड़ा तोहफा! अब Jio Hotstar पर फ्री में देखें IPL 2025, जानें नया धमाकेदार ऑफर

 IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जिसमे पहले मुकाबला कोलकाता और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ऐसे में किक्रेट फैंस के लिए Jio ने खतरनाक प्लान लांच किया है। जिससे आप IPL, जियो हाॅटस्टार पर फ्री मे देख सकते है। तो आइए क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio द्वारा लांच किए गए प्लान के बारे में जानते है 

जियो ने किक्रेट प्रेमियों के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है। जिससे वे सभी IPL 2025 का रोमांच उठा सके, इस ऑफर के तहत जियो यूज़र्स को जियो हाॅटस्टार का 90 दिनों की वैलेडिटी के साथ सबस्किपशन मिलेगा। जिससे वे पूरा IPL बिना किसी रूकावट के देख सकते है। 

क्या है ऑफर कैसे लाभ उठाएं

अगर आप एक जियो के ग्राहक है तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है। इसके लिए आपको ₹299 के प्लान से अपने जियो नंबर पर रीचार्ज करना होगा, इस प्लान के साथ आपको जियो हाॅटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। यह ऑफर केवल 31 March 2025 तक ही वैध है। अगर आप भी बिना किसी एक्स्ट्रा रीचार्ज के जियो हाॅटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते है तो ₹299 और उससे अधिक का रीचार्ज प्लान सबसे अच्छा है। इसके साथ आपको पूरा IPL फ्री में देखने का मौका मिलेगा। 

नॉन-जियो यूज़र्स के लिए ऑफर 

अगर आपके पास जियो का सिम नही है, या आप ₹299 का रीचार्ज नही करवाना चाहते है तो भी आप जियो हाॅटस्टार पर IPL देख सकते है। इसके लिए जियो हाॅटस्टार के कुछ अन्य धमाकेदार ऑफर मौजूद है, जो आपको IPL से दूर नही होने देंगे। तो चलिए इन प्लान के बारे में और संक्षिप्त में जानते लेते है 


1. ₹50 Mobile Plan  


जी हाँ दोस्तों केवल ₹50 देकर आप IPL का लुत्फ़ उठा सकते है। वो भी पूरे एक महीने तक इसमें आपको HD720P के साथ Stereo साउण्ड और एक फोन में एक्सेस मिलता है। इस ऑफर को क्लेम करने के लिए आपको जियो हाॅटस्टार से तीन महीने का एक साथ पैमेट करना होगा जिससे यह प्लान आपको ₹149 का पडेगा। जिसके बाद आप बिना रूकावट 90 दिनों तक जियो हाॅटस्टार का लुत्फ़ उठा सकते है। अगर आप इन सुविधा के साथ इस प्लान को एक साल के लिए खरीदना चाहते है तो यह प्लान आपको ₹499 का पडेगा। 

2. Super TV Plan 


सुपर टीवी प्लान में आपको 2 डिवाइस में एक साथ जियो हाॅटस्टार चलाने का फायदा मिलता है, साथ ही आप इसे टीवी, लैपटाप या मोबाइल पर किसी भी डिवाइस में फूल HD 1080p में चला सकते है। इस प्लान के लिए आपको ₹100 प्रति महिने के देने होंगे, अगर आप इस प्लान के साथ जाना चाहते है तो आपको एक बारे में तीन महीने का पैमेंट करना होगा जिसके लिए आपको ₹299 देने होंगे। इस प्लान के साथ आप अपने दोस्तों के साथ IPL का लुत्फ़ उठा सकते है। वह भी फूल HD में।  

3. Premium Plan 


अगर आप दो से अधिक डिवाइस में जियो हाॅटस्टार चलाना चाहते है साथ ही बिना एड और 4K में स्ट्रीमिंग का फायदा उठाना चाहते है, तो उसके लिए आप प्रीमियम प्लान चुन सकते है इसमे आप एक साथ चार डिवाइस में जियो हाॅटस्टार चलाने सकते है अगर आप इसके साथ जाते है तो आपको तीन महीने के लिए ₹499 का भुगतान करना होगा, जो आपको महीने का ₹166 पडने वाला है। अगर आप IPL के अलावा भी वेब सिरीज़ या मूविंज देखना चाहते है तो यह प्लान आपके लिए बहुत अच्छा है। 

निष्कर्ष 

22 मार्च से IPL शुरू होने जा रहा है। इसमें क्रिकेट प्रेमियों को इसी देखने को लेकर उत्साह रहता है। सभी जानना चाहते है की कैसे वे फ्री मे पूरा IPL देख सकते है। तो उनके लिए इस लेख को लिखा गया है। अगर आप जियो हाॅटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते है तो आप ₹299 या उससे अधिक के महीने वाले रीचार्ज के साथ जियो हाॅटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते है। इसके अलावा भी हमने आपको अन्य धमाकेदार ऑफर के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको इस जानकारी से फायदा हुआ होगा। 

Jdee

Hello Visitors I'm jdee I'm a passionate writer at JanKarile.com, dedicated to delivering engaging, insightful, and inspiring content. From technology tips, entertainment, deep knowledge, to the latest trends, I aim to spark meaningful connections and offer practical wisdom. Join me on this journey of discovery, learning, and creativity. Let’s explore together!

Post a Comment

Previous Post Next Post