क्या Dream 11 जैसे Apps से करोड़पति बना जा सकता है? जानें सच्चाई

क्या यह संभव है की केवल एक टीम बना कर करोड़पति बना जा सकता है? क्योंकि ऐसा दावा करने वाले ढेरों एप्प बाजार में आ गए है, जो यह दावा करते है की केवल 49₹ मे टीम लगाकर आप बन सकते है करोड़पति! तो क्या ऐसा संभव है। 

क्या Dream 11 जैसे Apps से करोड़पति बना जा सकता है? जानें सच्चाई 

देखिए Byjus जैसी एजुकेशन कंपनियों खत्म हो चुकी है वहीं यह करोड़पति बनाने वाली कंपनिया यूनीकॉर्न बन रही है। तो ऐसा क्या है की हर व्यक्ति करोड़पति बनने की राह में इनकी और रूख करता है। और क्या यह संभव है की केवल एक टीम बना कर आप करोड़पति बन सकते है।

यह भी पढ़ें |इलेक्ट्रिक कारों में क्रांतिकारी अपडेट: 5 मिनट में चार्ज, 400 किमी तक चलें!

कैसे काम करता है यह सिस्टम? 

हर एप्प एक ही प्रकिया को फोलो करता है की आपको टीम बनानी है, जिसे आपको एक कॉन्टेस्ट में जाॅइन करवाना है जिसमें पहली रैंक पर आप करोडों रुपये जीत सकते है। साथ ही हर रैंक पर एक राशि निर्धारित कर दी जाती है। जैसे मान लेते है पहली रैंक को 1 करोड़, दुसरी रैंक को 50 लाख और इसी प्रकार एक निश्चित रैंक तक आपका लगाया पैसा वापस आ जाता है अगर आप उस रैंक के अन्दर रहते है तो।

क्या यह संभव है? 

अब यह जानने का प्रयास करते है की क्या यह संभव है की आप केवल एक ₹49 की टीम लगाकर करोड़पति बन सकते है। देखिए जिस कॉन्टेस्ट में आप जाॅइन करते है। उसमें जिस तरह आपकी टीम होती है ठीक उसी प्रकार 1 करोड़ से भी ज्यादा टीमें और भी होती है, तो यह संख्या काफी है यह बताने के लिए की आपके कितने चान्स है करोड़पति बनने के। अगर इसे गणित से सोलव किया जाए तो यह निकलता है लगभग 0.000654% संभावना है की आप करोड़पति बन सकते है यानी पहली रैंक हासिल कर सकते है।

साथ ही कुछ लोगो अपने जीतने की संभावना को बढाने के लिए एक से अधिक टीम भी लगाते है, इस स्थिति में तो उनकी संभावना और भी कम हो जाती है बजाय
इसके विपरीत आप किसी छोटे देश के प्रधानमंत्री बन सकते है उसकी संभावना भी इससे ज्यादा है।

अगर आप कोई खुद का काम भी शुरू करे तो उसके सफल होने की संभावना भी इसमें करोड़पति बनने की संभावना से कहीं ज्यादा है। 

क्या कोई करोड़पति बनता भी है ? 

यह सवाल हर उस व्यक्ति के द्वारा पूछा जाता रहा है जो या तो इन एप्प पर बिल्कुल ही नया है या उसने अभी तक कुछ जीता नही है। दरअसल, बनते तो है शायद! क्योंकि इसमें तो हम यह मान सकते है की इन एप्पस ने निक्षपक्षता रखी है, क्योंकि जब आप इनके विनिंग विन्डो पर जाते है। तो वहाँ विजेता का नाम और जगह रहती है, तो हो सकता है कोई तो जीत ही रहा है। वही यह सवाल भी उठते आए है की यह एप्स ही मैच खत्म होते होते अपनी टीम को अपने सिस्टम से ऊपर दिखा देती है। इस तथ्य की पुष्टि नही है की यह कितना सही है कितना गलत। 

एप्प कैसे कमाते है ? 

यह एप्प तो जिस कॉन्टेस्ट में आप जाॅइन करते है उसी से पैसा बनाते है। क्योंकि जितने भी लोगो ने उस कॉन्टेस्ट में जाॅइन किया होता है और उससे इनके पास जितना रूपए जाता है, यह उसमे से 30 या 40% अपने पास रखते है और बाकी का बचा प्रतिशत आप में बाँट देते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Dream 11 एप्प ने FY 2023 में ₹6,384 करोड़ का रेवेन्यू इकठ किया।

निष्कर्ष 

टीम बनाकर करोड़पति बनना उतना आसान नही है जितना आपको लगता है इसके पीछे बहुत बडा गणित होता है, अगर आप 7 करोड़ टीमें बनाकर भी इसमें लगा दे तो भी यह कंन्फर्म नही की आप करोड़पति बन ही जाएंगे। यह पूरी तरह से किस्मत पर निर्भर करता है। 

Jdee

Hello Visitors I'm jdee I'm a passionate writer at JanKarile.com, dedicated to delivering engaging, insightful, and inspiring content. From technology tips, entertainment, deep knowledge, to the latest trends, I aim to spark meaningful connections and offer practical wisdom. Join me on this journey of discovery, learning, and creativity. Let’s explore together!

Post a Comment

Previous Post Next Post