₹1,000 महीना निवेश करें और बने करोड़पति! जानें कितना वक्त लगेगा

आज के समय में हर कोई आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहता है, वह चाहता है की कैसे वह करोड़पति बने। लेकिन ज्यादातर लोग सोचते है की करोड़पति बनना बहुत मुश्किल है।और वही अगर बात निवेश करके करोड़पति बनने की आ जाए तो सभी को लगता है की इसके लिए तो बहुत ज्यादा पैसा निवेश करना होगा। जबकि हकीकत इसके विपरीत है, जी हाँ आप सिर्फ ₹1000 प्रति माह निवेश करके भी 1 करोड़ बना सकते है।

अब सवाल यह उठता है की आखिर कैसे यह संभव है? और अगर संभव है तो इसमें कितना समय लगेगा, और कैसे ₹1000 का निवेश किया जाए की वह 1 करोड़ बन जाए। आइए इसे विस्तार से समझते है। 

SIP क्या है, और यह कैसे काम करती है? 

SIP ( Systematic Investment Plan ) एक म्युचुअल फंड निवेश योजना है। जिसमें आप एक निश्चित राशि हर महीने निवेश करते है। यह चक्रवर्ती ब्याज का फायदा उठाकर आपको लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसमें नुकसान की संभावना बाकी अन्य निवेश की तुलना में कम होती है। 

₹1,000 की SIP से ₹ 1 करोड़ बनने में कितना समय लगेगा?

₹1000 की SIP करने का अर्थ है की आप हर महीने हजार रूपये का निवेश कर रहे है। अब आपके ₹1,000 से ₹ 1 करोड़ बनने का समय इस बात पर निर्भर करता है की आपको आपके निवेश पर कितना वार्षिक रिटर्न मिल रहा है। आपको समझने में आसानी हो इसके लिए नीचे एक सारणी दी गई है जो आपको बताती है की कितने वार्षिक रिटर्न पर आपका पैसा 1 करोड़ बन सकता है। 

रिटर्न ₹ 1 करोड़ बनने में समय (लगभग)
8% प्रति वर्ष 40-42 साल
10% प्रति वर्ष 35-37 साल
12% प्रति वर्ष 30-32 साल
15% प्रति वर्ष 25-27 साल
18% प्रति वर्ष 22-24 साल

जल्दी करोड़पति बनने के लिए क्या करे? 

अगर आप 25 से 30 साल इंतजार नही कर सकते, और जल्दी 1 करोड़ का आकङा पाना चाहते है। तो आप निम्न तीन तरीकों को जानें।


1. SIP राशि बढ़ाए

अगर आप 1 करोड़ का आकङा जल्दी पाना चाहते है। वह भी केवल SIP के जरिए तो आपको हर महीने ₹1000 की बजाय ₹5000 या ₹10,000 की SIP करनी होगी, कहने का मतलब यह है की आपको अपनी SIP की राशि बढानी होगी। अगर SIP की राशि बढ़ाई जाए तो उदाहरण के तौर पर मानते है की आपने ₹2,000 की SIP की जिससे 10-15 साल के अन्दर आप 1 करोड़ बना सकते है। 


2. हाई रिटर्न वाले SIP चुने।

यह एक अहम बिन्दु है, अगर आप जल्दी 1 करोड़ कमाना चाहते है तो आपको यह निश्चित करना होगा की आप हाई रिटर्न SIP को चुन रहे है। क्योंकि यह अधिक जरूरी है की आप जिसमें निवेश कर रहे है वह सालाना आपको कितना रिटर्न दे रहा है। इसलिए सही म्युचुअल फंड का चुनाव करे। ताकि हाई रिटर्न मिल सके। इक्विटी म्युचुअल फंड 12% से 15% तक रिटर्न देने में सक्षम होते है। 

3. निवेश को लम्बी अवधि तक जारी रखे।

इस बात का भी ध्यान रखे की आपका निवेश एक लम्बी अवधि तक हो। जल्दी पैसा निकालने की गलती ना करे, क्योंकि SIP लम्बी अवधि में ही अच्छा फायदा देते है, तो याद रहे 15-20 साल तक की लम्बी अवधि के लिए निवेश करे।

₹1,000 की SIP के लिए बेस्ट म्युचुअल फंडस (2025)

SIP में निवेश करने से पहले हर किसी का यही सवाल होता है की कोनसे म्युचुअल फंड के साथ SIP की जाए। तो यहाँ हम आपको कुछ बेस्ट म्युचुअल फंडस के बारे में बताएँगे। जिन्से आप ₹1,000 की SIP शुरू कर सकते है। 


म्यूचुअल फंड्स टेबल

बेस्ट म्यूचुअल फंड्स और उनका वार्षिक रिटर्न

फंड का नाम औसत वार्षिक रिटर्न (CAGR)
Nippon India Small Cap Fund 18-20%
SBI Small Cap Fund 16-18%
Mirae Asset Emerging Bluechip Fund 15-17%
Axis Bluechip Fund 12-14%
HDFC Index Fund - Nifty 50 10-12%

Jdee

Hello Visitors I'm jdee I'm a passionate writer at JanKarile.com, dedicated to delivering engaging, insightful, and inspiring content. From technology tips, entertainment, deep knowledge, to the latest trends, I aim to spark meaningful connections and offer practical wisdom. Join me on this journey of discovery, learning, and creativity. Let’s explore together!

Post a Comment

Previous Post Next Post